https://storytimehindi.com/IPL 2025 MI Full Squad | मुंबई इंडियंस (MI) टीम के मुख्य खिलाड़ी |
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

IPL 2025 MI Full Squad | मुंबई इंडियंस (MI) टीम के मुख्य खिलाड़ी |

IPL 2025 MI Full Squad – मुंबई इंडियंस (MI) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल और लोकप्रिय टीमों में से एक है। इस टीम ने अब तक पाँच बार (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) आईपीएल खिताब जीते हैं, जो इसे सबसे सफल टीम बनाता है। यह टीम अपने बेहतरीन संतुलन, अनुभवी खिलाड़ियों और शानदार रणनीति के लिए जानी जाती है।

IPL 2025 MI Full Squad –आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने ऐसी खरीददारी की कि पूरी टीम का इतिहास-भूगोल ही बदल डाला। पांच बार की मुंबई इंडियंस कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों को खरीदा। खूंखार गेंदबाजों को शामिल कर अपनी पेस बैटरी को टाइट किया तो एक से बढ़कर एक बल्लेबाज टीम में जोड़े। उसने सऊदी अरब के जेद्दा में दो दिवसीय ऑक्शन में 18 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा। तीन साल तक फ्रेंचाइजी से दूर रहने के बाद ट्रेंट बोल्ट 12.5 करोड़ रुपये में MI में वापस आ गए। दीपक चाहर, विल जैक्स और अल्लाह गजनफर खरीदे गए खिलाड़ियों में सबसे खास हैं।

मुंबई इंडियंस (MI) टीम के आईपीएल में प्रदर्शन (2008-2024)

मुंबई इंडियंस ने अब तक कुल 5 बार आईपीएल खिताब जीते हैं, जो इसे चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ संयुक्त रूप से सबसे सफल टीम बनाता है।

मुंबई इंडियंस (MI) टीम के खितबी सीजन

🏆 2013 :- रोहित शर्मा की कप्तानी में MI ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर पहला खिताब जीता।
🏆 2015 :- मुंबई ने एक बार फिर CSK को फाइनल में हराया।
🏆 2017 :- रोमांचक फाइनल में MI ने पुणे सुपरजायंट को केवल 1 रन से हराया।
🏆 2019 :- मुंबई ने चेन्नई सुपर किंग्स को एक बार फिर 1 रन से हराकर चौथा खिताब जीता।
🏆 2020 :- दिल्ली कैपिटल्स को हराकर MI ने अपना पाँचवाँ आईपीएल खिताब जीता।

MI Captain – हार्दिक पंड्या के हाथ टीम की कमान

हार्दिक पंड्या को आईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में पुष्टि की गई है, उन्होंने रोहित शर्मा के बाद आईपीएल 2024 में यह भूमिका निभाई, जिन्होंने एमआई को पांच आईपीएल खिताब दिलाए थे |

IPL 2025 RCB Full Squad | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के महत्वपूर्ण खिलाड़ी |

IPL 2025 CSK Team List | IPL 2025 मे चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी |

 

मुंबई इंडियंस (MI) टीम के मुख्य खिलाड़ी और उनके योगदान

मुंबई इंडियंस के पास हमेशा से ही कुछ शानदार खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने टीम को सफलता दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।

रोहित शर्मा (2009-2023)

  • MI के सबसे सफल कप्तान।

  • उनकी कप्तानी में मुंबई ने 5 आईपीएल ट्रॉफी जीतीं।

  • आईपीएल में 6000+ रन बना चुके हैं।

जसप्रीत बुमराह (2013- अब तक)

  • MI के प्रमुख तेज गेंदबाज।

  • डेथ ओवरों में शानदार यॉर्कर डालने के लिए जाने जाते हैं।

  • कई बार अपनी गेंदबाजी से मैच जिताया।

किरोन पोलार्ड (2010-2022)

  • विस्फोटक बल्लेबाज और उपयोगी गेंदबाज।

  • कई मौकों पर अकेले दम पर टीम को जीत दिलाई।

  • अब MI के कोचिंग स्टाफ में शामिल हैं।

हार्दिक पंड्या (2015-2021, 2024-)

  • शानदार ऑलराउंडर, जो मुंबई इंडियंस के लिए कई अहम पारियां खेल चुके हैं।

  • 2022 और 2023 में गुजरात टाइटंस के कप्तान थे, लेकिन 2024 में MI में वापसी की।

सूर्यकुमार यादव (2018- अब तक)

  • 360° शॉट खेलने वाले बल्लेबाज।

  • कई बार टीम को संकट से निकाला।

  • टी20 क्रिकेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक।

इशान किशन (2018- अब तक)

  • आक्रामक विकेटकीपर-बल्लेबाज।

  • मुंबई के लिए कई तेजतर्रार पारियां खेल चुके हैं।

लसिथ मलिंगा (2009-2019)

  • आईपीएल इतिहास के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक।

  • मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज।

  • अब टीम के गेंदबाजी कोच के रूप में जुड़े हैं।

मुंबई इंडियंस (MI) टीम मे कोच कौन है |

महेला जयवर्धने आईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच के रूप में लौटे है. यह टीम के साथ उनका दूसरा कार्यकाल है; उन्होंने पहले 2017 से 2022 तक एमआई को कोचिंग दी थी, इस दौरान उन्होंने तीन आईपीएल चैंपियनशिप हासिल करने में टीम की मदद की है. वहीं कीरोन पोलार्ड बैटिंग कोच तो दिग्गज लसिथ मलिंगा बॉलिंग कोच है |

मुंबई इंडियंस (MI) टीम मे रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची | MI Retained Players List 2025

संख्या खिलाडी का नाम और रुपये
1. रोहित शर्मा – 16.30 करोड़ रुपये
2. सूर्यकुमार यादव – 16.35 करोड़ रुपये
3. तिलक वर्मा – 8 करोड़ रुपये
4. हार्दिक पंड्या – 16.35 करोड़ रुपये
5. जसप्रित बुमराह – 18 करोड़ रुपये

IPL 2025 नीलामी में मुंबई इंडियंस द्वारा खरीदे गए खिलाड़ी  | IPL Auction 2025 MI Players List

संख्या खिलाडी का नाम प्राइस
1 ट्रेंट बोल्ट 12.5 करोड़ रुपये
2 नमन धीर 5.25 करोड़ रुपये
3 रॉबिन मिंज 65 लाख रुपये
4 कर्ण शर्मा 50 लाख रुपये
5 रयान रिकेल्टन 1 करोड़ रुपये
6 दीपक चाहर 9.25 करोड़ रुपये
7 अल्लाह गजनफर 4.8 करोड़ रुपये
8 विल जैक्स 5.25 करोड़ रुपये
9 अश्विनी कुमार 30 लाख रुपये
10 मिशेल सेंटनर 2 करोड़ रुपये
11 रीस टॉपली 75 लाख रुपये
12 श्रीजीत कृष्णन 30 लाख रुपये
13 राज अंगद बावा 30 लाख रुपये
14 सत्यनारायण राजू 30 लाख रुपये
15 बेवॉन जैकब्स 30 लाख रुपये
16 अर्जुन तेंदुलकर 30 लाख रुपये
17 लिजाद विलियम्स 75 लाख रुपये
18 विग्नेश पुथुर 30 लाख रुपये

IPL 2025 के लिए मुंबई इंडियंस टीम | MI Team 2025 Full Players List

संख्या खिलाडी का नाम प्लेयर टाइप
1 जसप्रीत बुमराह गेंदबाज
2 हार्दिक पंड्या ऑलराउंडर
3 सूर्यकुमार यादव बल्लेबाज
4 रोहित शर्मा बल्लेबाज
5 ट्रेंट बोल्ट गेंदबाज
6 दीपक चाहर गेंदबाज
7 तिलक वर्मा बल्लेबाज
8 नमन धीर ऑलराउंडर
9 विल जैक्स ऑलराउंडर
10 एएम गजनफर गेंदबाज
11 मिशेल सेंटनर ऑलराउंडर
12 रेयान रिकेल्टन विकेटकीपर
13 लिजाद विलियम्स गेंदबाज
14 रीस टॉपले गेंदबाज
15 रॉबिन मिंज विकेटकीपर
16 कर्ण शर्मा गेंदबाज
17 कृष्णन श्रीजीत विकेटकीपर
18 राज बावा ऑलराउंडर
19 अश्वनी कुमार गेंदबाज
20 विग्नेश पुथुर ऑलराउंडर
21 सत्यनारायण राजू गेंदबाज
22 बेवॉन जैकब्स बल्लेबाज
23 अर्जुन तेंदुलकर गेंदबाज

IPL 2025 RCB Full Squad | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के महत्वपूर्ण खिलाड़ी |

IPL 2025 CSK Team List | IPL 2025 मे चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी |

By Rana Singh

नमस्कार दोस्तों स्वागत है , मेरे ब्लाग पर आने के लिए , मेरा नाम Rahul Kumar Singh ( Rana Singh ) है | मै इस हिन्दी ब्लॉग www.storytimehindi.com का Founder हूँ | यह एक Professional Blog Website है | इस Website पर Blogging, India Toure. Business Ideas, Sarkari Yojana, Education,और Motivation, के बारे मे Blog पढ़ सकते है | इस ब्लाग वेबसाईट के अलाबा कई और Professional Website है | अगर कोई सलाह या सुझाव है तो Comment Box मे जरूर बताए | धन्यबाद सभी को

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *